फिरोज खान, अलीराजपुर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुरभि गुप्ता ने समस्त जिलेवासियों से आह्वान किया है कि कोरेाना वायरस से बचाव तथा संक्रमण रोकने संबंधित दिषा निर्देशों का पालन करते हुए अनिवार्य रूप से मास्क लगाए। कंटेन्मेंट और होम क्वारेन्टाइन संबंधित दिशा निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने कोरोना संक्रमण रोकने हेतु अनिवार्य रूप से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने, थोडे-थोड़े समय में साबुन अथवा सेनेटाइजर से हाथ साफ करने का आह्वान किया है। उन्होंने कंटेन्मेंट और होम क्वारेन्टाइन क्षेत्र के निवासियों से दिशा निर्देसों का पालन अनिवार्य रूप से करते हुए कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के प्रयासों में सहयोग का आह्वान किया है। उन्होंने नगरीय एवं ग्रामीणों रहवासियों से भी मास्क अनिवार्य रूप से लगाते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करने की बात कही है। उन्होंने व्यापारिक प्रतिष्ठान संचालकों से कोरोना संक्रमण रोकने के प्रयासों में विशेष सहयोग की अपील करते हुए व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सोशल डिस्टेंसिंग हेतु गोले बनाने तथा स्वयं के साथ.साथ ग्राहकों से मास्क की अनिवार्यता तथा साबुन अथवा सेनेटाइजर से हाथों की सफाई करते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाने का आह्वान किया है। कलेक्टर गुप्ता ने समस्त अनुविभागीय अधिकारीगण को निर्देश दिए कि कोरोना से बचाव संबंधित दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया जाए। Post navigation 31 मार्च 2021 तक नि:शुल्क आयुष्मान भारत योजना के कार्ड बनाए जा रहे है : कलेक्टर अपर कलेक्टर वर्मा ने जन सुनवाई में सुनीं आवेदकों की समस्याएं और शिकायतें