फिरोज खान, अलीराजपुर

अपर कलेक्टर सुरेशचन्द्र वर्मा ने जन सुनवाई में आवेदकों की समस्याएं और शिकायतों के आवेदन प्राप्त करते हुए आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जन सुनवाई में कुल पांच आवेदन प्राप्त हुए। इसमें जमीन विवाद सहित अन्य विषय संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। अपर कलेक्टर श्री वर्मा ने संबंधित विभाग प्रमुखों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने सीएमओ अलीराजपुर को निर्देश दिए कि नगर में सफाई, विद्युत, पेयजल संबंधित व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। ताकि व्यवस्थाएं सुचारू ढंग से संपादित हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *