झाबुअ लाइव डेस्क- जिले के दो कोरोना वारियस हुसैन अली वाहन चालक स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण एवं प्रधान आरक्षक प्रेम खतेडिया प्रधान आरक्षक के निधन पर जिला कांग्रेस एवं झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया सहित कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धांजली अर्पित की। विधायक कांतिलाल भूरिया ने अपने शोक संदेश में कहा कि हुसैन अली अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए निधन हो गया है वे एक वाहन चालक होकर जिला अस्पताल के लिए दवाई एवं अन्य आवश्यक उपकरण हेतु इन्दौर जाते रहे है। इस समय जब कि पूरा इन्दौर शहर कोरोना जैसी गम्भीर बीमारी से झूझ रहा है। ऐसे समय वे निडरता से अपने काम पूरी ईमानदारी से कर रहे थे तथा आखिर वक्त तक उनके द्वारा अपने कर्तव्य का निर्वहन किया ऐसे योद्वा को शत शत नमन। श्री भूरिया ने प्रधान आरक्षक प्रेम खतेडिया के निधन पर भी दुख व्यक्त करते हुए शोक सतप्त परिवार के प्रति सवेदना व्यक्त की है। विधायक कांतिलाल भूरिया ने शासन से मांग की है कि तत्काल कौरोना वारियर्स के परिवार को सरकार की ओर से पचास-पचास लाख की सहायता एवं उनके परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा में लिये जाने हेतु तत्काल कार्यवाही करने हेतु अनुरोध किया है। हुसैन को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल मेहता एवं युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया पूर्व विधायक जेवियर मेडा , प्रवक्ता हर्ष भटट ,नामदेव आचार्य तथा कार्यवाहक अध्यक्ष रूपसिंह हेमचन्द्र डामोर, मानसिंह मेडा,नगर पालिका अध्यक्ष मनूबेन डोडियार,उपाध्यक्ष रोशनी डोडियार , शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सक्सेना, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष काना गुण्डिया ,शंकरसिंह भूरिया, बन्टू अग्निहोत्री,मनीष व्यास, अलीमदद्वीन सैयद, अब्दुल अहमद, रशीद कुरैशी, उषा येवले,हेमेन्द्र कटारा, धुमा डामोर, रिकू रूनवाल सहित आदि ने कोराना यौद्वा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। Post navigation कोरोना वॉरियर्स डॉ.सेलेक्सी वर्मा ने लॉकडाउन में दी लगातार ड्यूटी, बेहतरीन कार्यप्रणाली से नगर को किया गौरवान्वित युवती ने लगाई फांसी; कारण अज्ञात; पुलिस जुटी जांच में