सुनील खेड़े @ जोबट

वाणी समाज के कोरोना योद्धा डॉ हेमंत वाणी नानपुर जो वर्तमान में भोपाल में कोविड-19 सेंटर पर अपनी चिकित्सा सेवाएं दे रहे थे विगत 5 अगस्त को कोराना संक्रमित होने से चिरायु हॉस्पिटल भोपाल में इलाज के दौरान निधन हो गया था डॉ हेमंत वाणी को तिरंगे ओढा कर राजकीय सम्मान देकर वही भोपाल में अंतिम संस्कार किया । इस घटना से सम्पूर्ण वाणी समाज मे शोक व्याप्त है जोबट वाणी समाज के पदाधिकारियों द्वारा वाणी समाज भवन में श्रद्धाजलि कार्यक्रम रखा एवं स्व.डॉ हेमन्त वाणी को सर्व वाणी समाज की ओर से पुष्प अर्पित कर एवम मौन रखकर श्रद्धाजलि दी इस अवसर पर वाणी समाज जोबट के अध्यक्ष  जयंतिलाल वाणी द्वारा शासन से मांग की कि डॉ वाणी कोरोना योद्धा है उनके परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जावे । सचिव भूरालाल वाणी ने जानकारी दी कि डॉ वाणी गरीब परिवार से होकर भोपाल में अपनी सेवाएं दे रहे थे । इस अवसर शांतिलाल वाणी,संदीप वाणी ,दिलीप वाणी,महेंद्र वाणी,धनराज वाणी,प्रवीण देसला,अश्विन वाणी,राजेश वाणी, सुमित महाजन , सुपढिया भाई आदि मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *