मयंक विश्वकर्मा#आम्बुआ आम्बुआ से लगभग 7 किलोमीटर दूर खुटाजा निवासी एक ग्रामीण महिला जो कि कैंसर के साथ-साथ कोरोना पीड़ित बताई जा रही है की दाहोद में इलाज के दौरान मृत्यु होने का समाचार है अलीराजपुर जिले में कोरोना से पहली मौत बताई जा रही है। हमारे संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार तहसील तथा विकासखंड जोबट के ग्राम खुटाजा निवासी एक 35 वर्षीय महिला जो कि दाहोद इलाज कराने गई थी जहां पर जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव की जानकारी दाहोद (गुजरात) से अलीराजपुर जिला स्वास्थ्य प्रशासन को भेजी गई थी। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उसे कैंसर की शिकायत भी थी तथा उसका इलाज बड़ौदा आदि स्थानों के साथ ही दाहोद में भी किया गया कोरोना के कारण उसे दाहोद के झाइडस अस्पताल में भर्ती किया गया था यहां के डॉक्टर एस पहाड़िया द्वारा उक्त जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी को भेजी गई थी । अलीराजपुर स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ श्री जयदीप जमीदार ने प्रतिनिधि को दूरभाष पर बताया कि आज 8 जुलाई की दोपहर दाहोद से जानकारी भेजी गई कि उक्त महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई जिसका अंतिम संस्कार कोरोना मरीज के नियमों के तहत कर दिया गया महिला की मृत्यु की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। Post navigation कॉलेज में पढ़ाई करने वाला छात्र फांसी के फंदे पर झुला बुजुर्ग की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जोबट नगर पूर्ण लॉकडाउन