सुनील खेड़े @ जोबट जोबट नगर कोरोना वायरस से वंचित था लेकिन गुरुवार सुबह एक दुखदः भरी रिपोर्ट आई जिससे प्रशासनिक अमला व नगर में हड़कंप मच गया ।जोबट नगर के लक्ष्मीगंज निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग विगत 4 दिनों से अस्वस्थ थे बुधवार रात को अलीराजपुर के जिला चिकित्सालय में भर्ती कर सैपल लिया गया जिनकी आज सुबह जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। जोबट एसडीएम अखिल राठौड़ ने बताया कि कंटेनमेंट एरिया को सील कर दिया गया है व परिवार सहित कई लोगों के कोरोना की जांच के लिए सेंपल लिए जा रहे हैं तथा पूरे एरिये को सेनिटाइज किया गया है। कलेक्टर सुरभी गुप्ता व एसपी विपुल श्री्वास्तव ने जोबट पहुंचकर कंटेनमेंट एरिये का जायजा लिया और अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्दश दिये। sdm अखिल राठौड़ को आगामी आदेश तक जोबट नगर को पूर्ण लॉकडाउन करवाने के निर्देश दिए। Post navigation कोरोना पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मौत बामनिया कोरोना पाजेटिव निकलने के बाद बनाया गया कंटेंटमेंट झोन