विपुल पांचाल@ झाबुआ Live … झाबुआ जिले में कोरोना वायरस कहर बनकर टूट रहा है। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब एक ओर बड़ी ओर बुरी खबर आ रही है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मिली पिछले दिनों भेजे गए सैम्पलों की रिपोर्ट में 3 कोरोना पॉजिटिव आये है। इनमे जिला जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ओर एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले है। इसी के साथ दिलीप गेट निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है। बता दे कि अनलॉक-2 में कोरोनावायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी बढ़ रही है। इसकी सीधी सी वजह है लोगों का मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करना है। अब इन तीनो कोरोना पॉजिटिव को आयसुलेशन वार्ड में रखने की तैयारी की जा रही है। वहीं इन सभी की हिस्ट्री खंगाली जा रही है ओर इनके सम्पर्क में आने वालो को क्वारींटीन किया जा रहा है। Post navigation केंद्रीय विद्यालय गेल में प्रवेश के लिए पंजीकरण 20 से शुरू कालाबाजारी वीडियो बनाया तो नाकेदार ने कर दी मारपीट; पीड़ित पहुंचे कलेक्टर के पास; देखे वीडियो में ..