रितेश गुप्ता, थांदला कॉलेज में एडमिशन लाइन फिर से चालू करने हेतु एनएसयूआई के छात्रों द्वारा आवेदन दिया गया। एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष सुनील चरपोटा ने बताया कि कोविड-19 के कारण अनेक विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए हैं व विद्यार्थी ऐसे हैं जो कम प्रतिशत के कारण लिस्ट में नहीं आ पा रहे हैं , तो बातों को ध्यान में रखते हुए कॉलेज एडमिशन लाइन पुनः प्रारंभ करने की मांग एनएसयूआई के छात्रों द्वारा की गई उनका कहना है कि महा विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र का एकमात्र महाविद्यालय है अगर विद्यार्थी को यहां एडमिशन नहीं मिलता तो वह अपनी आगे पढ़ाई जारी नहीं रख पाएंगे और अपनी आर्थिक स्थिति के कारण अन्य किसी महाविद्यालय में अपना अध्ययन नहीं कर पाएंगे। उक्त समस्याओं का ज्ञापन एनएसयूआई के छात्रों द्वारा प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय थांदला को ज्ञापन सौंपा गया। Post navigation लायंस क्लब का सेवा सप्ताह में में पक्षियों को दानें डाल किया सेवा कार्य धारदार तलवार लेकर घुमते आरोपी रमसु को न्यायालय ने भेजा जेल