अलीराजपुर। नगर के स्थानीय द्वारिका होटल में 16 से 17 अप्रैल को दो दिवसीय कैंसर जनजारूकता प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। जिसमें केरिंग सोल्स फाउंडेशन अहमदाबाद व विश्व आरोग्य संगठन, मार्गदर्शन में नेशनल केंसर कंट्रोल प्रोग्राम के तहत देश में केंसर अवेयरनेस अभियान के तहत नौ चयनित प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, जिला परियोजना अधिकारी देवेन्द्र श्रीवास्तव व मप्र गुजरातए महाराष्ट्र-राजस्थान के नेशनल कैैंसर कंट्रोल कॉआर्डिनेटर आत्माराम जोशी एवं केरिंग सॉल्स फाउंडेशन अहमदाबाद के पीआरओ मौजूद थे।उक्त प्रशिक्षण का संवर्धन एवं संचालन कर्मयोगी समाज कल्याण संस्था प्रभारी रेमसिंह डोडवे ने किया। Post navigation नीमरस वितरण कार्यक्रम का समापन समारोह सम्पन्न छोटे बेटे के साथ मिलकर पिता ने की अपने बडे बेटे की हत्या