रितेश गुप्ता, थांदला

कैथोलिक मिशन स्कूल थांदला में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर एमएस गर्ग द्वारा तंबाकू एवं तंबाकू से बने उत्पादों का सेवन करने से होने वाले दुष्प्रभाव एवं उनकी रोकथाम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर से 100 मीटर की दूरी पर दुकानों पर तंबाकू एवं तंबाकू से बने उत्पादों की बिक्री करना भी दंडनीय अपराध है। साथ ही18 वर्ष से कम की आयु के बच्चों को तंबाकू से बने उत्पाद देना भी अपराध की श्रेणी में आता है। सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू का सेवन करना अपराध है जिसके लिए 200 रुपए तक के दंड का भी प्रावधान है। कार्यक्रम के दौरान निबंध भाषण एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय आने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अवसर पर सिस्टर बेंसी, फादर कश्मीर डामोर सहित स्कूल स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *