डॉ. सरफराज खान, उमरकोट 40 जवानों की शहादत से देशभर में शोक के साथ पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश देखा गया। ग्राम उमरकोट में ग्रामवासियो ने अपना गुस्सा जाहिर कर कैंडल मार्च निकाला और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड पर 2 मिनट का मौन रखा और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पप्पू गुप्ता, माना चौधरी, नितिन पांचाल, आरिफ बलोच, दिलीप डामोर, ग्राम पुलिस चौकी प्रभारी सुनीता चौहान, शंकरलाल चौधरी, महेश बंटू कोठारी आदि उपस्थित थे। ) Post navigation ग्रामीणों ने शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि साँची इंदौर संघ द्वारा किसानो को अध्ययन प्रशिक्षण हेतु भ्रमण