झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- भारतीय स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा थांदला एवं खवासा शाखा द्वारा ग्राम सागवा में केसीसी वसूली एवं रिन्यूवल शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य प्रबंधक आरबीओ रतलाम अनिल शुक्ला ने मौजूद किसानों को विभिन्न कृषि संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही समय पर ऋण के रिन्युवल करवाने की अपील की। प्रबंधक एडीबी शाखा एसएस व्यास ने किसानों को अधिक से अधिक बैंकों से जुडऩे हेतु प्ररित किया व किसान क्रेडिट कार्ड ऋण लेने हेतु आग्रह किया। अतिथियों द्वारा अवसर पर केसीसी पर दिये जाने वाले टै्रक्टर भी हितग्राहियों को वितरित किए। अवसर पर प्रेम भूरिया, विवेक जांसन, राजेश बैरागी, कमलेश शुक्ला समेत बडी सख्या में कृषक एवं ग्रामीण मौजूद थे। फोटो- Post navigation भाजपा-कांग्रेस फिफ्टी-फिफ्टी के साथ थांदला मंडी के उपचुनाव हुए निर्विरोध प्रवेशोत्सव में विद्यार्थियों को तिलक लगाकर किया स्वागत