झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
नगर में सब्जी मंडी के लिए केसरिया कुण्ड की जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिये नगर परिषद के अमले के साथ पहुंचे। इस मौके पर एसडीएम हर्षल पंचोली से पूर्व पार्षद और जैन समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र भंडारी की गर्मागर्म बहस हो गई। इस मामले में पुलिस ने भंडारी को हिरासत में लिया गया है। भंडारी का कहना था कि यह जमीन शासकीय न होकर जैन समाज की भूमि है बस इसी को लेकर करीब 10 मिनट तक दोनों में बहस चलती रहीए लेकिन आखिर में एसडीएम ने टीआई लोकेन्द्रसिंह ठाकुर को उन्हें हिरासत में लेने के निर्देश दे डाले और उन्हें थाने ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *