झाबुआ लाइव के लिए परवलिया हरीश पंचाल की रिपोर्ट- स्थानीय बस स्टैंड पर चार दिन पहले खोदे गए गड्ढे नहीं भरे गए यहा जिओ कम्पनी द्वारा केबल डाली जाना है लेकिन अभी केवल गड्ढे खोदकर छोड दिया है जिससे ग्रामवासी व मुख्य मार्ग होने के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। मुख्य रुप से बस स्टैंड पर गड्ढे खोद देने से दुकानदारों के साथ वाहन चालकों को भारी परेशानियोंका सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के सामने गड्ढे होने से ग्राहकी पर असर पड़ रहा है जिससे व्यापारी क्षुब्ध नजर आ रहे है। इधर पंचायत सचिव का कहना है कि हमसे किसी भी प्रकार की कोइ परमिशन नहीं ली ग है खोदते समय नल-जल योजना की पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त कर दी है जिससे पानी भी सडक़ों पर बह निकला। Post navigation जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने किसानों के लिए आयोजित की कृषि उर्वरक व संतुलित उपयोग पर कार्यशाला कोतवाली के सामने बस में लगी अचानक, हादसे में बची 35 यात्रियों की जान