अर्पित चोपड़ा खवासा केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि बिल के संबंध में फैलाएं जा रहे भ्रम को दूर करने और कृषि बिल को समझाने के लिए भाजपा के खवासा मंडल द्वारा मंगलवार को वृहद किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष तोलसिंह गणावा ने बताया कि मंगलवार को खवासा में 1बजे मंडी परिसर पर होने वाले किसान सम्मेलन में क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर, प्रदेश अजजा मोर्चा अध्यक्ष कलसिंह भाबर, भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक, किसान मोर्चा अध्यक्ष छगनलाल जायसवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रभर के किसान उपस्थित रहेगे। Post navigation पुलिस ने चलाया महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान, पुलिस द्वारा सार्वजनिक जगहों पर लगाए जा रहे हैं जागरूकता पोस्टर ग्रामीण के घर अचानक लगी आग से पूरा घर जलकर हुआ खाक