झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- समीपस्थ ग्राम उण्डीखाली महुड़ा में स्थित कृष्ण प्रणामी मंदिर में कुलजम स्वरूप बाबा साहेब का स्थापना धर्ममय तरीके से मनाया गया। शनिवार प्रात: 8 बजे से अखंड रामायण पाठ प्रारंभ हुआ। मुखवाणी चर्चा दोपहर 2 से 2 बजे तक संपन्न हुई। शाम 4 जे से कृष्ण प्रणामी मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा कृष्ण प्रणामी मंदिर पहुंची, जिसमें सैकड़ो भक्तों ने शामिल होकर धर्मलाभ लिया। सायं 5 बजे से भक्तों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की तथा 7 से 8 बजे तक रामायण पाठ की पूर्णाहुति सम्पन्न हुई। रात्रि में प्रवचन तथा भजन संध्या का रंगारंग आयोजन भी सम्पन्न हुई। आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर एक पखवाड़े से तैयारियां की जा रही है तथा आमंत्रण पत्रिका भी भक्तों को पहुंचाकर कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की गई थी। कार्यक्रम में परम पूज्य गुरू रश्मिकांत एन भट्ट, महाराज कृष्ण प्रणामी मंदिर हरकुंण्डी एवं परम पूज्य संत प्रमोद सुधाकर महाराज, रंगमहल धाम हरिद्वार ने अमने अमृतमय वचनो से ब्रह्मज्ञान का रसपान कराया। Post navigation शहीदों के सम्मान में निकाली पैदल यात्रा जातिवाद से निकलकर समग्र हिंदू एक हो तभी विकास संभव : प्रणवानंद