झाबुआ लाइव के लिऐ राणापुर से के नाहर की रिपोर्ट । राणापुर से 16 किमी दूर ” छापरखंडा” के झीनी फलिया मे आज दोपहर एक नीलगाय भटक कर पहुंच गई ओर उसे देखकर गांव के कुत्ते हिंसक हो गये ओर उसे घेरकर घायल कर दिया । जिसके बाद ग्रामीण ने इस नील गाय को कुत्तो के चंगुल से मुक्त करवाते हुऐ सुरक्षित किया ओर बांध दिया ।ओर फिर पशु चिकित्सालय के साथ वन विभाग के अमले को भी इसकी सुचना दी गई । पशु चिकित्सकों ने उसकी जांच ओर उपचार किया उसके बाद नीलगाय को वन विभाग के अमले को सुपूद॔ कर दिया गया । Post navigation जमीन विवाद में सिर पर कुल्हाड़ी मारकर की हत्या कठिठवाडा मे सांप्रदायिक तनाव, पथराव, नारेबाजी