झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
शनिवार को पेटलावद में 30 लोगों को कुत्ते ने काटकर शहरवासी में दहशत फैला दी। तनिश मुकेश, मंजुला डामेचा, नंदनी नागेचा, आयुष पडियार, अमृत बारिया समेत करीब 30 लोगों को कुत्ते ने काट लिया जिसके कारण कुत्ते के काटने से घायल सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु पहुंचे। इस दौरान आनन-फानन में नगर पंचायत में एक टीम बनाकर कुत्ते की खोजबीन की जा रही है। वही कुत्ते के काटने के शिकार महिला, पुरुष व छोटे बच्चे सबसे ज्यादा शिकार हुए। कुत्ते के काटने में घायलों की संख्या समाचार लिखे जाने तक बढ़ती ही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *