झाबुआ लाइव के लिए सारंगी से जीवनलाल राठौड़ की रिपोर्ट आज एक महिला का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। गौरतलब है कि ग्राम पँचायत हनुमंतीया के अन्तर्गत आने वाले ग्राम हिम्मतगढ़ में आज सुबह 9 बजे करीब पानी भरने गयी थी कि महिला की कुवे में पैर फिसलने से वह सीधे कुएं में जा गिरी और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार सुनीता पति चम्पालाल डामर उम्र 25 वर्ष कुए से पानी भरने गई थीं, लेकिन काफी देर हो जाने पर वह घर नही लौटीं तब उसके परिजन ढूंढते कुएं पर पहुंचे तो उसकी चप्पल कुए पर पड़ी थी , जब परिजनों ने कुए में झांककर देखा तो पानी का डिब्बा तैरते दिखाई दिया। इसकी सुचना पुलिस चौकी सारंगी पर दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर कुँए में से लाश बाहर निकलकर pm के लिये भेेेजा व मर्ग कायम कर जांच शुरू की। Post navigation जानिए कितने पढे लिखे है आपके द्वारा लोकसभा ओर विधानसभा मे चुनकर भेजें गये सांसद – विधायकगण जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने नवागत उपायुक्त सहकारिता आरती शेखावत का किया स्वागत