झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- सोयला गांव में एक 45 वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मामले में परिजनों ने बताया कि नरसिंह पिता तेरसिंह हटीला निवासी सोयला पिछले पांच-छह दिनों से घर पर नहीं पहुंचा तो घरवालों ने समझा कि शादी-ब्याह का समय चल रहा है और नरसिंह किसी परिचित की शादी-ब्याह में गया हो गया। लेकिन रायपुरिया थाने के तहत आने वाले ग्राम सोयला में स्थित कुएं में उसकी लाश मिली तो परिजनों के होश उड़ गए। लाश कुएं में करीब पांच दिन पुरानी लग रही है। इसके बाद रात्रि में परिजनों ने कुएं से लाश को बाहर निकाला और गुरुवार को पेटलावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम करवाकर शव के अंतिम संस्कार के लिए ले गए। Post navigation सांसद भूरिया ने अधीक्षण यंत्री को बताई ग्रामीणों की समस्याएं अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की हालत गंभीर