राहुल राठौड़, जामली
रविवार दोपहर गांव जामली कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई।पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार युवक पास के कुएं में पानी भरने गया था वहां पर उसका पैर फिसल गया वह कुएं में गिर गया। मौके पर ही मौत हो गई पास के खेतों में सोयाबीन कटाई कर रहे मजदूरों ने उसे पानी भरने के लिए जाते हुए देखा था बहुत देर हो गई तो मजदूरों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन कुएं के पास जाकर देखा तो मृतक बाबूलाल पिता नंदा ओसारी उम्र 30 वर्ष लाश तैरती हुई दिखाई दी। घटना की सूचना थाना प्रभारी को दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुए से बाहर लाश निकाली गई पंचनामा बनाया गया उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए पेटलावद भेजा गया पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *