झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- पानी के लिए शुक्रवार दोपहर में पानी कुएं पीने के दौरान पांव फिसलने जाने से गिरने के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई। पेटलावद में गढ़ी स्कूल पर कक्षा पांचवी में पढऩे वाली आरती पिता रमेश मुणिया अपने मामा के घर रायपुरिया छुट्टी मनाने गई थी। खेलते खेलते जब आरती को पानी की प्यास लगी तो वह एक बाटल पानी भरने के लिए कुएं पर चली गई। उसने कुएं से पानी तो भर लिया किन्तु जब आने लगी तो उसका पांव फिसल गया व कुएं में गिर गई। आरती के साथ दो लड़किया और भी थी, जो अपने घर गई तो घर वालों ने पूछा आरती कहा है, तो बच्चियां कुछ नहीं बोली तो परिजन कुएं के पास पहुंचे जहां पर आरती के चप्पल व पानी की बाटल देखे तो कुएं में तलाश की तो आरती कुएं में से बेहोश मिली। इलाज के लिए पेटलावद हास्पिटल लाए तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। जिसके बाद पेटलावद में पोस्टमार्टम करवाया गया। रायपुरिया पुलिस कायमी कर ली। Post navigation दीवार में सेंधमारी कर चोरों ने चुराए हजारों के आभूषण आकाशीय बिजली गिरने से गई महिला की जान , 6 घायल