थांदला – नगर के युवाओं ने सेवानिवृत डाॅक्टर एवं बीएम ओ किरणबाला चतुर्वेदी के नेतृत्व मे नगर के एमजी रोड की जाम पडी नालियों की सफाई की। एमजी रोड पर स्टेट बैंक समीप नालिया मुर्रम एवं प्लास्टिक कचरे से जाम हो गई थी जिसे युवाओ ने स्वयं एवं सफाई कर्मियों की मदद से साफ कर नाली का जाम खोला एवं नाली की सफाई की। मुर्तजा भाई कल्याणपुरा, पारस तलेरा, संजय मोड़, विजय जोशी ,कुलदीप झाला, दिनकर वाजपेयी आदि युवाओ ने नालियों की सफाई मे योगदान किया व बताया कि इस सफाई अभियान नगर मे लगातार जारी रखा जाएगा। Post navigation कार्तिक पुर्णिमा पर निकला श्रीजी भगवान का रथ प्रदेश बीजेपी ने दिऐ ” संगठन” मे समीक्षा के बदलाव के संकेत