झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान किसान पुत्र है और वह प्रदेश के किसानों के हित में अनेक योजनाए क्रियान्वयन कर खेती को लाभ का व्यवसाय बनाकर किसानों को मजबूत करने के लिये विभिन्न योजना लाकर मेहनत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने बैंक में किसानों के लिए खाद पर 10 प्रतिशत की सब्सिडी किसानों को दी है। साथ ही ऋण भी जीरो प्रतिशत पर प्रदाय किया जा रहा है। उक्त उद्बोधन में विधायक निर्मला भूरिया ने ग्राम पंचायत झकनावदा मे किसान संदेश यात्रा के दौरान किसानों को सम्बोधित करते हुए कही। विधायक भूरिया ने किसानों ने कहा कि किसान संदेश यात्रा का उद्देश्य पिछली कांग्रेस सरकार के समय किसान और आम जनता परेशान रहती थी। आज भाजपा सरकार ने लगातार 24 घंटे बिजली मिल रही है पिछली दिग्विजय सरकार में किसानों को बिजली महज 2 घंटे मिलती थी और सडक़ों की स्थिति खराब थी। आज गांव सडक़े एवं बिजली की स्थिति भाजपा के शासन मे बेहतर है। स्वागत भाषण देते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष अजमेर सिंह भूरिया ने भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों करवाते हुए जननी एक्सप्रेस ओर 100 डायल जो करने से स्वास्थ्य एवं सुरक्षा आपके द्वार तक पहुंचती है यह काम भाजपा सरकार ने किया है। कार्यक्रम को मंडी अध्यक्ष भरतलाल पाटीदार,भाजपा नेता अम्बालाल मेहता, मंडी डायरेटर मुकेश परमार, भूपेंद्र सिंह सेमलिया, जनपद अध्यक्ष मुलचंद निनामा, सरपंच बालू मेडा सहित अनेक नेताओ ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर रतनलाल राठौड़, अनसिंह दायमा, राधेश्याम जमादारी, फकीरचंद माली सहित भाजपा के नेता एवं किसान उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन झकनावदा उपसरपंच संजय कोठारी ने किया आभार भाजपा नेता लक्ष्मण मालीवाड ने माना। Post navigation एनएसयूआई ने एमएसडब्ल्यू संचालित करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन जिपं सीईओ ने किया आकस्मिक ग्राम पंचायत का दौरा, दी हिदायत