जितेंद्र वाणी, नानपुर क्षेत्र के सेजगाँव निवासी किसान सुखलिया पिता अनसिंह को केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) बकाया होने पर तहसील कार्यालय से नोटिस मिलने के बाद उन्होंने गुरुवार को विधायक कार्यालय पहुंचकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। किसान सुखलिया, जो भुड़की फलिया के निवासी हैं, ने कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान को इस संबंध में शिकायत की। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री नागर सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठे वादे कर गरीब किसानों को कर्जमाफी का भरोसा दिलाया, जो कि सिर्फ एक चुनावी जुमला था। मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने किसानों को गुमराह किया। उन्होंने किसान को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल, मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी,विधायक प्रतिनिधि रिंकेश तंवर, गोविंदा गुप्ता,पुर्व मंडी अध्यक्ष आजम सिंह अवासीया,मण्डल उपाध्यक्ष अभिषेक गेहलोत, दीपक परिहार आदि उपस्थिति थे। Post navigation मंदिर निर्माण की जगह बांधे सुअर, मोहल्लेवासियों ने कलेक्टर से की शिकायत नानपुर के नए थाना प्रभारी होंगे राजेश डावर