झाबुआ जिले की पेटलावद तहसील के ग्राम उन्नई के राहुल भाबोर का सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। उन्होंने उन्होंने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा पहले ही प्रयास में पास कर ली। राहुल के पिता बिजिया भाबोर किसान है तथा उनकी माताजी केसरी भाबोर आंगनवाड़ी सहायिका है। उनकी सफलता में माता-पिता का अहम योगदान रहा। परिचितों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। राहुल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही सरकारी स्कूल से पूरी की। 10वीं और 12वीं मिशन स्कूल थांदला से की। उन्होंने एलएलबी की डिग्री शासकीय नवीन विधि महाविद्यासलय इंदौर से पूर्ण की। राहुल ने अपने माता-पिता, परिवार तथा गुरुजनों का आभार व्यक्त किया है। Post navigation भांजगड़ी के उधार रुपयों की मांग करना प्रेमिका को पड़ा भारी, कथित प्रेमी ने उतारा मौत के घाट दिनदहाड़े तीन बाइक सवारों ने एक बाइक सवार दंपति को फलिया मारकर लूटा