झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- नगर के किसान परिवार के होनहार छात्र भावेश बद्रीलाल सेप्टा ने किसान परिवार का नाम रोशन किया। भावेश ने पीएटी में 352वीं रेंक प्राप्त की है, जिससे उसका डायरेक्टर सिलेक्शन एग्रीकल्चर बीएससी के लिए हुआ है। भावेश अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरूजनों को देते है। भावेश के पिता बद्रीलाल सेप्टा नगर परिषद के कर्मचारी है और साथ ही किसानी कार्य भी करते है। भावेश की इस सफलता पर नप अध्यक्ष संगीता विनोद भंडारी, उपाध्यक्ष आजाद गुगलिया, पूर्व उपाध्यक्ष हरेंद्र शुक्ला, नप सीएमओ एलएस डोडिया, स्वच्छता निरीक्षक आनंद विजय सिंह राठौर ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। Post navigation भारत स्वाभिमान समिति ने जड़ी-बूटी दिवस मनाया रपट के अभाव में जान जोखिम में डाल कर नदी पार कर रहे ग्रामीण