जोबट (सुनील खेड़े) :–एसडीएम कृषि विभाग की संयुक्त कार्यवाही से उस वक्त व्यापारियों में हड़कंप मच गया जब माणक लाल टवली खाद बीज के व्यापारी के यहाँ अचानक छापा मारा जहा से भारी मात्रा में किसानों को मुफ्त मिलने वाला बीज जप्त कर पंचनामा बनाकर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिये गए।
व्यापारी माणक लाल टवली द्वारा बताया गया कि सारा माल पाटीदार सीड्स इंदौर द्वारा दिया गया हमारे पास सेल लेटर भी है यह “नॉट फॉर सेल” का माल है मेरी जानकारी में नहीं था।

कलेक्टर के निर्देश पर हम निजी एवं सरकारी संस्थाओं का निरीक्षण कर रहे है और देख रहे है कि सरकारी रेट अनुसार किसानों को खाद बीज दिया जा रहा है या नहीं इस दौरान हमें ऐसे बीज मिले है जो किसानों को मुफ्त मिलना चाहिये जिस पर नॉट फॉर सेल लिखा है पंचनामा बनाकर मॉल जप्त किया है प्रकरण दर्ज क्या जावेगा।
-साकेत मालवीय, एसडीएम जोबट
समय के आभाव में आज सिर्फ एक ही जगह छापा मारा आगे और जगहों पर छापा मार कार्यवाही जारी रखेंगे
– सुरेश मुवेल, एसडीओ (कृषि विभाग) जोबाट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *