झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- मंदसौर में पांच किसानों की पुलिस गोलीबारी में हुई मौत के बाद किसानों यूनियन के पेटलावद नगर बंद सभी का समर्थन मिला। इस दौरान होटल, किराना, फल-फ्रुट के साथ सभी दुकानें बंद रही। नगर में किसानों के आव्हान को व्यापारियों का पूरा समर्थन मिला। सभी दुकानों बंद रहने के कारण रोजमर्रा की जरूरतों का सामान नहीं मिला जिससे लोग परेशान दिखाई दिए। इस दौरान बुधवार कलेक्टर आशीष सक्सेना व एसपी महेशचंद्र जैन स्थिति का जायजा लेने पेटलावद पहुंचे। नगर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात दिखाई दिया। इस दौरान एसडीएम सीएस सोलंकी ने नगर में घूमकर व्यवस्थाओं पर नजर जमाए हुए हैं। Post navigation नगर मुकम्मल बंद, नहीं खुली एक भी दुकान किसान संघ ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का पुतला फूंका