फ़िरोज खान@ आलीराजपुर कृषि क्षेत्र में सुधार एवं उपलब्धिया विषय पर भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा जिला स्तरीय ई चिंतन सत्र का आयोजन शनिवार को किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने मार्गदर्शन देते हुए भारत सरकार द्वारा किसानों के हित मे किए गए कार्यो एवं योजनाओं के सम्बंध में उपस्थित कार्यकर्ताओ को जानकारी दी। बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि देश की मोदी सरकार किसानों की प्रगति और भलाई की दिशा में काम कर रही है। किसानों की फसलों का लाभ किसानों के कैसे मिले इसकी चिंता कर रही है। हमारी सरकार ने मंडी व्यवस्था में भी बदलाव किया है। किसान कही भी अपनी फसल को बेच सकता है,किसानों के हितों की सरंक्षण के लिए सरकार ने कानून बनाया है। ताकि किसान अपनी फसल का अधिक से अधिक दाम प्राप्त कर सके। गुर्जर ने कहा कांग्रेस की यूपीए की सरकार में बिचौलियों का फायदा हुआ करता था जिससे किसानों को वास्तविक लाभ नही मिल पाता था लेकिन मोदी सरकार ने किसानों की चिंता करते हुए कृषि कानून बनाया है इस कानून के माध्यम से बिचौलियों का धंधा बन्द होकर किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल के लोग किसानों में केवल भ्रम फैलाने के लिए इसे काला कानून बता रहे है जबकी यह कानून किसानों की उन्नति के लिए बनाया गया है। वर्चुअल आयोजित सत्र में आलीराजपुर नगर पालिका अध्यक्ष रितेश डावर, भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकेश तंवर, महामंत्री गिरिराज मोदी,पार्षद माधोसिंह कनेश, नगर उपाध्यक्ष रितेश राठोड, कोषाध्यक्ष दीपक परिहार,पार्षद कांतिलाल राठोड, आनंद सोलंकी,प्रितेश चौधरी,अंकित शाह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। यह जानकारी नगर कार्यालय मंत्री अभिषेक गेहलोत ने दी। Post navigation आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था में भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया पौधारोपण अहिंसा प्रेरक मुनि द्वय का थांदला में हुआ मंगल प्रवेश, सांसद करेंगे तेरापंथ भवन का लोकार्पण