रक्षित मोदी, छकतला आज दिनांक को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस के उपलक्ष्य में सीसीबी बैंक शाखा छकतला एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समिति छकतला के संयुक्त तत्वाधान में मंडी प्रांगण छकतला में पौधारोपण कार्यक्रम एवं सहकारिता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित आलीराजपुर जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष वकिल सिंह ठकराल ने सहकारिता के माध्यम से मानव जीवन को श्रेष्ठ बनाने के लिए ” बिन सहकार नही उध्दार” मंत्र को साकार किया है ।आज वर्तमान युग में सहकारिता कितना महत्वपूर्ण है यह विचार रखा संस्था प्रबंधक मनोज सविता जी ने सहकारिता माध्यम से किसानों को 0% ब्याज दर पर ऋण वितरण ,खाद बीज वितरण व शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का माध्यम सहकारिता है ।सहकारिता से प्रत्येक वर्ग को लाभ दिलाने का कार्य किया जाता है। तदोपरांत पौधारोपण मंडी प्रांगण में किया गया इस अवसर पर ग्राम पंचायत छकतला के सरपंच सुरेश ठकराला , उपसरपंच सुनील वाघेला, सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष बसंतसिंह किराड, सामाजिक कार्यकर्ता गुलाब बाबा, शाखा प्रबंधक राजेश जोशी, संस्था प्रबंधक मनोज सविता, राकेश वाणी, महेश राठौड़, प्रवीण चौहान, बरकत सिंह परमार, राजू सोलंकी, महेश गरसिया, संजय अवास्या, सुखराम, आदी उपस्थित हुए। Post navigation स्कूलों और आगनवाड़ी केंद्रों पर लग रही लग रही पानी की टँकीयो व सामान में हो रहा भ्रष्टाचार… किसानों की प्रगति और भलाई की दिशा में भारत सरकार काम कर रही: बंशीलाल गुर्जर