गगन पांचाल, कल्याणपुरा यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भुरिया आज कल्याणपुरा पुहंचे। उन्होंने क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान भूरिया ने कहा कल्याणपुरा क्षेत्र की जनता मेरा परिवार है और परिवार का हाल जानने आज अपने परिवार के बीच आया हूं। इस दौरान डॉ. विक्रांत भूरिया को कार्यकर्ताओं ने कुछ समस्याएं भी बताई। भूरिया ने सम्बंधित विभाग से दूरभाष पर चर्चा कर निराकरण करवाया। इस दौरान कांग्रेस नेता प्रकाश रांका सुरेंद्र गरवाल, मकना निनामा, शंकर हटिला, हिम्मत नलवाया, प्रताप बुंदेला, प्रितेश जैन, ललित शर्मा, राहुल पांचाल, जामसिंग मावी, विजय निनामा सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे। Post navigation 150 कट्टे सोयाबीन के, 8 कट्टे चने व तीन गठरी कपास चोरी करने वाले आरोपी पकड़ाए हर्ष राठौर भाजपा समर्थक मंच के मण्डल अध्यक्ष नियुक्त