रितेश गुप्ता, थांदला
भाजपा प्रत्याशी गुमानसिंह डामोर के समर्थन में प्रचार हेतु आए पुर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने विषाल जनसभा को अलग अन्दाज में संबोधित करते हुए कांग्रेस एवं कांतिलाल भूरिया पर तंज कसते हुए कथा व गीत सुना दिए, जहां पहले शिवराज अपनी योजना का अक्सर बखान करते नजर आजे थे अब वे गित व कथा से कांग्रेस को आड़े हाथों लेते नजर आये। कथा में शिवराज सिंह ने कांग्रेस को दाना डाल कर जाल में फंसाने वाला बताया व कथा शिकारी आएगा दाना डालेगा जाल में फसाएंगा को बदलकर, कांति आएगा दाना डालेगा जिस पर उपस्थित जनसैलाब ने जम के ठहाके लगाए। शिवराजसिंह ने सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विकास का पर्याय बताया जहा एक ओर महागठबंधन में प्रधानमंत्री बनने की होड़ लगी है व बारी बारी से प्रधानमंत्री बनने की लालच पनप रही है। वही दूसरी ओर जन सेवा के पर्याय बने नरेन्द्र मोदी बिना किसी लालच जन सेवा के उद्देश्य को लेकर आपके सामने है। कांग्रेस देशद्रोह को बढ़ावा दे रही है व देशद्रोह के कानून को खत्म करना चाह रही है तो मोदी सरकार आंतकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के भरकस प्रयास कर रही है। राहुल न जाने कहा से मेरे भाई के कर्जमाफी का कागज ले आए है जबकि मेरे भाई का कोई कर्ज है ही नहीं। शिवराज ने गित गा कर कर्ज माफी का वादा तोडऩे का तंज कसा व गाया गाया कि क्या हुआ तेरा वादा वो कसम वो इरादा।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने उपस्थीत जनों से भाजपा प्रत्याशी गुमानसिंह डामोर के पक्ष में मतदान कर फिर एक मोदी सरकार बनाने का आह्वान जनता से किया। पोने 2 घंटे लेट सभा में पहुंचे शिवराज सिंह चौहान का 101 किलों की माला से जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी, महेश नागर, अमित शाह शांतिलाल सोलंकी, सुरेश राठौड़ स्वागत किया। सभा हेतु लगाए गये टेंट में लोगो की संख्या अधिक होने पर अलग से टेंट लगाकर लोगो को बिठाया गया। अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओम शर्मा, पूर्व विधायक कलसिंह भाबर, पूर्व सीसीबी चेयरमैन गौरसिंह वसुनिया, भाजपा प्रदेश मंत्री संगीत सोनी, मन्नु डामोर, श्यामा ताहेड़, राजेश वसुनिया, दिलीप कटारा, संजय भाबर, गोलू उपाध्याय, गजेंद्र चौहान, आरती भानपुरिया, फकीरचंद राठौड़, राकेश सोनी, हरचंद डामोर सहित बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधीकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व आभार नपं अध्यक्ष बंटी डामोर ने माना।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *