झाबुआ/ अलीराजपुर लाइव ” पालिटिक्स ” डेस्क रतलाम लोकसभा उपचुनाव के लिए ” कांग्रेस ” प्रत्याशी घोषित किए गये ” कांतिलाल भूरिया” ने आज भाजपा ओर भाजपा नीत सरकार से ” पांच” चुभते सवाल पूछे है ओर जवाब मांगा है । कांतिलाल भूरिया 1) – पेटलावद ब्लास्ट मे 200 जिंदगीया तबाह हो गयी प्रदेश के ” स्वास्थ मंत्री” नरोत्तम मिश्रा घायलों के इलाज की सुध लेने आजतक नही गये लेकिन भागवत कथा ओर बीएमओ के यहां ” डिनर” पर पहुंच गये क्या यह उचित है ? 2) – पेटलावद ब्लास्ट मे देरी से जांच शुरु करना , ईनामी राशि एक महीने बाद बढाना , नार्को टेस्ट का फैसला देर से लेना क्या ब्लास्ट के सरगना ” राजेंद्र कासवा” को बचाने ओर दूर सुरक्षित भाग जाने मे मदद करना नही हुआ ? 3)- यह कैसी संवेदनहीन सरकार ” पेटलावद ब्लास्ट जैसी त्रासदी पर प्रदेश मे 8 घंटे रहने के बावजूद पेटलावद क्यो नही आये केंद्रीय गृहमंत्री ” राजनाथ सिंह ? 4) – कांग्रेस ने लगातार मृतकों को 20 लाख मुआवजा देने की मांग की ओर यह जरुरी भी था लेकिन पीडितो के लिऐ दिल क्यो नही पसीजा ” शिवराजसिंह जी ? 5 )- आपकी कथनी ओर करनी मे फर्क क्यो है कहते थे अच्छे दिन आयेंगे ओर सस्ता राशन गरीबो के किचन मे जगह पायेंगे । लेकिन क्या ऐसा कर पाये ” मोदी सरकार ? गरीब की थाली से दाल क्यो छीन ली सरकार ? Post navigation मंडी अधिकारियो का राणापुर मे छापा , कई पर कारवाई शर्म करो सरकार , नार्को के लिऐ ही पैसा नही दिया , फायदा उठायेगा कासवा