आलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट। रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर संसदीय क्षेत्र के नवनिर्वाचित संासद कांतिलाल भूरिया का निर्वाचन के बाद 5 दिसम्बर शनिवार को प्रथम नगर आगमन हो रहा है। इस मोके पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कल सुबह 11 बजे दाहोद नाका से बस स्टैंड तक उनका विजय जुलूस ओर आभार रैली निकाली जाएगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सरदारसिंह पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष महेष पटेल ने बताया कि नगर के प्रमुख मार्गाे से निकाली जाने वाली इस रैली जुलूस में भुरिया मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट करेंगंे। बस स्टैण्ड पर विशाल जनसभा का आयोजन भी किया गया है, जहां पर जिला कांग्रेस द्वारा उनका हार्दिक अभिनंदन किया जाएगा। इस मोके पर जिला पंचायत झाबुआ अध्यक्ष कलावती भूरिया, युवा कांग्रेस नेता विक्रांत भूरिया, विधायक बाला बच्चन, पूर्व रेल राज्यमंत्री नारायण भाई राठवा, जोेबट पूर्व विधायक सुलोचना रावत उपस्थित रहेंगे। Post navigation नर्मदा पर बने ” सरदार सरोवर बांध ” ने दिया भिलाला समाज को विस्थापन ओर कुपोषण का दंश 2019 मे नये चेहरे या अलीराजपुर के चेहरे के साथ आयेगी बीजेपी