झाबुआ लाइव के लिए राणापुर से मयंक गोयल की रिपोर्ट। रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने शनिवार सुबह 7.30 बजे अपने पैतृक गांव मोरडुंडिया में मतदान किया। कल्पना भूरिया एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ओर जिला कांगे्रस कमेटी की कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया ने भी ग्राम मोरडुंडिया में ही अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया। श्री भूरिया के पुत्र डाॅ.विक्रांत भूरिया एवं पुत्रवधु डाॅ.शीना भूरिया ने झाबुआ शहर के मतदान क्रमांक 81 पर सुबह 8.30 बजे अपना वोट डाला। इन नेताओ ने अपने-अपने केन्द्र पर मतदाताओं की उत्साहजनक उपस्थिति देकर इस बात पर प्रशंसा प्रकट की कि लोगों में अपने मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने दी है। भाजपा प्रत्याशी निर्मला भूरिया ने डाला वोट भाजपा प्रत्याशी व दिवंगत सांसद दिलीपसिंह भूरिया की बेटी निर्मला भूरिया ने अपने गृह ग्राम माछलिया मे सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर बूथ क्रमांक 243 पर मतदान किया। निर्मला भूरिया ने पिछली बार से ज्यादा वोटो से भाजपा के विजय होने की हुंकार भरी। Post navigation मुझे अपने मतदाताओं की समझ पूरा भरोसा है: कांतिलाल भूरिया थांदला विधान सभा मे 77.26 प्रतिशत मतदान