P. S. Chandel, Alirajpur == विधानसभा क्षेत्र अलीराजपुर के कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश पटेल के समर्थन में शनिवार को ग्राम पंचायत नानपुर में जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष और मुकेश पटेल के बड़े भाई महेश पटेल ने अपने नेता कार्यकर्ताओं के साथ नानपुर हाट में विशाल रैली निकाली और मतदाताओं से जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश पटेल के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश जैन, सिराज भाई, अनार चौहान, राकेश भारती, चितल पवार, सर्वेश सिसोदिया, अनूप सोमानी विक्रम भाई मोरी फलिया, माछलिया पूर्व सरपंच सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल थे। महेश पटेल ने बताया की ढोल धमाके के साथ निकली इस रैली ने नानपुर हाट में प्रभावशाली असर डाला। Post navigation जागरुक नागरिक मंच का नि:शुल्क विशाल चिकित्सा शिविर रविवार को आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा परिवहन करते आरोपियों से 4 बाइक के साथ लाखों की अवैध शराब की जब्त