अलीराजपुर लाइव के लिऐ आजादनगर से वी के वाणी की रिपोर्ट । व्यापमं को लेकर चल रहा बवाल अब अंचल मे भी पहुँच गया है आज स्थानीय कांग्रेस कमेटी ने प्रेस रिलीज जारी कर घोषणा की कि आगामी 23 जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ओर उनके काबीना के मंत्रियों को कांग्रेस आजाद को श्रदाजलि नही करने देगी क्योंकि मुख्यमंत्री सहित तमाम सरकार व्यापमं घोटाला ओर उसमे मरने वालो के दागी है । कांग्रेस के जनपद प्रमुख छीतुसिंह मानी ने घोषणा की कि शिवराजसिंह सहित सभी मंत्री का विरोध किया जायेगा ओर उन्हें काले झंडे दिखाये जायेगे । माही के अनुसार कांतिलाल भूरिया, कलावती भूरिया, सुलोचना रावत, महेश पटेल, सरदार पटेल, डा विक्रांत भूरिया, विशाल रावत आदि इस विरोध प्रदर्शन मे शामिल होकर काले झंडे दिखायेंगे । Post navigation पय॔टन निगम कैसे नापता है दूरी । सामाजिक सुरक्षा पेंशन नही दी तो खैर नही ।