झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- भाजपा नीत परिषद् के कामो को नगर की जनता समक्ष चुकी है,ओर इस उद्देश्य से ही कांग्रेस जनता के बीच जन जागरूकता अभियान को लेकर जनता के बीच अपनी बात पुरजोर तरीके से रख रही है ।ओर इसी का परिणाम है कि आमजन भी अब कांग्रेस के जन जागरूकता अभियान को नगर के हित मे बता रहा है,आजादी के बाद जनता ने पहली बार नगर मे भाजपा नीत परिषद् को एक अवसर दिया था, मगर ढाई-तीन साल आपसी खींचतान मे ही गुजार दिये, ओर बचे-खुचे समय नगर मे गुणवत्ताहीन कार्यो व भारी भ्रष्टाचार कर विकास के नाम का ढिंढोरा पीट रही है ।भाजपा नीत परिषद् की नाकामियो के चलते ही आज थांदला नगर अपनी दुर्दशा पर आशु बहा रहा है, नगर मे गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्यो के चलते भाजपा नीत परिषद् आमजन के प्रति अपना विश्वास खो चुकी है।सोमवार को एक बार फिर जन जागरूकता अभियान के भ्रमण के दोरान नगर परिषद का भ्रष्ट्राचार व लापरवाही उजागर हुई । वार्डवासियों मुख्य समस्याए –नगरीय क्षेत्र मे जो पेवर्स ब्लॉक लगाए गए थे वो घटिया क्वालिटी के होने से मामूली बारिश में उखड़ गए ।नालियों में पानी निकासी की कोई व्यवस्था ही नही है ,नालियां जाम होने के कारण बदबू आ रही है, जिससे आमजन के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है ।कई वार्ड में तो सफाई कर्मी सफाई करने जाते ही नही है । कचरे के ढेर जगह-जगह पर होने के कारण निकलने में परेशानी आती है ।नगरीय क्षेत्र मे जो भी काम हो रहे है वे गुणवत्ता विहीन व घटिया स्तर के है।कई कार्य तो बिना प्रस्ताव के बाले बाले ही कर दिया गया है।अभियान का नेतृत्व पूर्व विधायक वीरसिह भूरिया ने किया।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाहजी, पूर्व नपा अध्यक्ष राजेश डामोर, युवा नेता जसवंत भाबोर,ब्लाॅक कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत , पार्षद अक्षय भट्ट, किशोर खड़िया, मनीष बधेल, सुधीर भाबोर, सांसद प्रतिनिधि गुलामकादर खान,आनंद चौहान,शहर युकां अध्यक्ष कमलेश सोनी,लक्ष्मण राठौर,राकेश पाठक,महेंद्र नागर,शम्मी खान , यतीश छिपानी, जितेंद्र धामन,नितीन डामोर,मनीष अहिरवार,नानालाल कीर, रामू वर्मा,रूसमाल मैडा, नरेंद्र बारिया , दिनेश खोखर उपस्थित थे । Post navigation ग्रामीण बच्चों को स्कूल भेजने के लिए आयोजित किया स्कूल चलें हम अभियान पूर्व विधायक ने एसपी से भेंट कर ग्राम की समस्याओं से करवाया अवगत