झाबुआ / अलीराजपुर लाइव डेस्क नामांकन दाखिल करते कांतिलाल भूरिया मंचासीन कांग्रेस नेता रैली की तस्वीरे रैली की तस्वीरे संबोधित करते मोहन प्रकाश कांग्रेस की झाबुआ नामांकन रैली झाबुआ के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर अभी अभी संपन्न हुई है ओर अब एक विशाल नामांकन रैली शुरु हो गयी है रैली मे जबरदस्त भीड है ओर उमडे जनसैलाब से कांग्रेस नेता गदगद है क्योकि मुकाबला निर्मला से नही सरकार से है । रैली को मोहन प्रकाश , अजयसिंह , सुरेश पचौरी , कांतिलाल भूरिया ,अरुण यादव , जीतु पटवारी , रामेश्वर निखरा , महेश पटेल , बाला बच्चन , सुलोचना रावत , महेंद्र मालवीय ( राजस्थान ) सहित कई वकताओ ने संबोधित करते हुऐ मोदी ओर शिवराजसिंह सरकार को निशाने पर लेते हुऐ जबरदस्त हमला किया है । कई मुद्दो पर सरकार को वक्ताओ ने घेरा है मोहन प्रकाश ने खाते मे 15 लाख रुपये आये कि नही यह पूछा है तो अजय सिंह ने मंत्री कुसुम मेहदले द्वारा बच्चे को लात मारने का मुद्दा उठाया है ओर सरकार को अहंकारी बताया । वही भूरिया ने मनरेगा की उपेक्षा , ओर भाजपा सरकार की विफलता को लेकर तीखा हमला किया है । Post navigation गांधीनगर लैब ने नार्को के लिऐ एसआईटी को समय दिया जानलेवा बना जहरीला शहद , दो मासूम की मौत , दंपति गंभीर