गौरव कटकानी, कालीदेवी कांग्रेस सरकार के 1 वर्ष ओर 3 माह पूरे होने व नए वर्ष के उपलक्ष्य में आज कालीदेवी में दशहरा मैदान पर मिलन समारोह रखा गया जिसमें आस पास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। इस अवसर पर झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, पेटलावद विधायक वालसिंह मेडा, प्रकाश रांका द्वारा सभा को संबोधित किया और कांग्रेस सरकार की सारी नीतियों के बारे में अवगत करवाया। साथ ही भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया। इस अवसर पर ग्रामीणों में खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष फतेसिंह भाबर, सलेल पठान, बहादुरसिंह अमलियार, खेलजी भूरिया, नरेंद्र कमेडिया, गौरव कटकानी, अमरसिंह भूरिया आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन प्रकाश रांका ने किया और आभार सलेल पठान ने माना । Post navigation संतश्री कमलकिशोर नागर के मुखारबिंद से श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा 12 फरवरी से अपनी बुआ के यहां युवक की लाश कुएं में मिली, पुलिस जुटी जांच में