स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया व राष्ट्रीय गान गाया गया। तत्पश्चात चन्द्रशेखर आजाद,एवं मामा बालेश्वर दयाल को याद कर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर अपने संक्षिप्त उद्बोधन में क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया ने कहा कि सबसे पहले में समस्त क्षेत्रवासियों को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं देता हूं। आज ही के दिन 1950 में देश का संविधान लागू हुआ था। गणतंत्र दिवस का यह त्योहार को महान उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाता है। यह दिन राष्ट्रीय गर्व का दिन है। यह हमें हमारे संविधान की विभिन्न मूल्यों की भी याद दिलाता है, जो भारत के सभी जाति और वर्ग के लोगों को एक दूसरे जोड़े रखता है।संविधान को लागू करने के लिए 26 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया, क्योंकि इसी दिन कांग्रेस के अधिवेशन में भारत को पूर्ण स्वराज की घोषणा की गई थी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर, नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौर,पार्षद आनंद चौहान,कादर शेख,विकास रावत,काउ जैन, मोइनुद्दीन खान,महेंद्र नागर,रुषमाल मैड़ा, युवा नेता सुधीर भाबोर,श्रीमंत अरोड़ा, राजा राठौड़,मैसूल भूरिया आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थिति। उक्त जानकारी कांग्रेस मिडिया प्रभारी विकास रावत ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *