गगन पंचाल,कल्याणपुरा नगर में बीती रात चार अलग अलग स्थानों से बाईक चोरी की घटना हुई। जिसमे से सदर बाजार स्थित मंदिर से स्प्लेंडर बाईक, पुराने बस स्टेंड के पास गली में से सीडी डीलक्स बाईक को अज्ञात चोर चुरा ले गए। वहीं ग्राम पंचायत के पास से भी 2 बाईक मालिक के घर से कुछ दूरी पर पड़ी मिली, उन्हें चुराने में चोर कामयाब नही हुए। पिछले महीनों पूर्व भी मेन बाजार से दो बाईक चोरी हुई थी और बीती रात बाईक चोरी की घटना से लोगों में भय व्याप्त है। पूरे नगर से बाइक चोरी की घटना पर लोगों का कहना है कि कोई गैंग सक्रिय हुई है जो रात्रि में घूम कर चोरी की वारदात कर रही है पुलिस को रात्रि में नगर में गश्त बढ़ानी चाहिये और मध्य रात्री में घूमने वालो से कड़ी पूछताछ करनी चाहिये वहीं जो शराब के अवैध अड्डे चल रहे है। उन पर पुलिस को नजर रखनी चाहिये और रात्री में उन्हें वहां तलाशी लेनी चाहिये कार्यवाही करनी चाहिये। उक्त चोरी की वारदातें पुलिस की सक्रियता पर प्रश्नचिन्ह लगाती नजर आती है । खबर लिखे जाने तक अभी तक चोरी की वारदातों की रिपोर्ट दर्ज नही हुई है। Post navigation 5 से 11 दिसंबर तक होने वाली मालव माटी संत नागरजी की भागवत कथा की तैयारियों में जुटे भक्त दो दर्जन से अधिक पंच-सरपंचों ने की भांजगड़ी, टूटी एक दशक से चली आ रही भुतेड़ी गांव की दुश्मनी