जितेंद्र वर्मा, जोबट 

जोबट के कस्बा क्षेत्र की कॉलोनियों में इन दिनों चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आधी रात को संदिग्ध युवक सीसीटीवी कैमरों में रेकी करते दिखाई दिए, जिससे कॉलोनीवासियों में दहशत का माहौल है। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं।

मछली मार्केट क्षेत्र से MP 69 ZC 5054 नंबर की बाइक चोरी होने के बाद अब नर्मदा नगर कस्बा जोबट से होंडा शाइन MP 10 MV 1471 चोरी होने की घटना सामने आई है। पीड़ित परिवार ने लोगों से अपील की है कि यदि उक्त वाहन कहीं दिखाई दे तो तुरंत पुलिस या वाहन मालिक को सूचना दें।

इधर नर्मदा नगर कस्बा जोबट के रहवासियों ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपकर क्षेत्र में बढ़ रही चोरी और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी दी है। आवेदन में बताया गया कि रात के समय चोरों का आना-जाना बढ़ गया है तथा 6 मई और बीती रात करीब 2 बजे संदिग्ध गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं।

कॉलोनीवासियों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *