लोकेंद्र चाणोदिया, बामनिया

गुरुवार सुबह बामनिया सातेर के बीच पुलिये के समीप मुल्थानिया निवासी कमलेश रामा भूरिया का शव बरामद हुवा था। जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज के विवेचना शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने घटना स्थल का दौरा किया। जहां उन्होंने हर बारीक बिंदु पर ध्यान दिया। साथ ही मृतक के परिजनों से भी चर्चा की। परिजनों से चर्चा कर पेटलावद थाना प्रभारी संजय रावत एवं बामनिया चौकी प्रभारी नरेश ननामा को उचित दिशा निर्देश दिए। मीडिया से चर्चा में श्री गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का नजर आ रहा है। जिसे दुर्घटना का रूप दिया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस हर प्रयास कर रही है, जल्द ही हम आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त कर लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *