चंद्रभानसिंह भदौरिया, एडिटर इन चीफ झाबुआ-अलीराजपुर लाइव अब से थोड़ी देर मप्र सरकार कल यानी 9 नवंबर 2019 के लिए मध्यप्रदेश के सभी 52 जिलों के शासकीय एवं निजी स्कूलों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। स्कूली शिक्षा विभाग के उप सचिव सुधीर कोचर की ओर से यह आदेश जारी हुआ है। झाबुआ कलेक्टर प्रबल सिपाहा झाबुआ-अलीराजपुर लाइव को बताया कि शासन से आदेश प्राप्त हो चुका है और झाबुआ जिले के सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में कल अवकाश की सूचना प्रसारित की जा रही है। आदेश में अवकाश की वजह स्पष्ट नहीं है लेकिन यह माना जा रहा है कि कल अयोध्या विवाद पर महत्वपूर्ण फैसला आ रहा है और एहतियात के तौर पर राज्य शासन ने यह अवकाश दिया है। ) Post navigation रेलवे ने देहरादून को लेकर संशोधित किया अपना फैसला, अब ब्रांदा से भरतपुर तक ही चलेगी देहरादून ट्रेन जिले में भगवान बिरसामुण्डा की पहली और आदिवासी योद्धा की दूसरी होगी मूर्ति स्थापना