गगन पंचाल, कल्याणपुरा आखिरकार कल्याणपुरा पुलिस को अपना नया पुलिस थाना भवन जल्द ही मिल जाएगा। मगर बनेगा वही कस्बे के अंदर जहां से कल्याणपुरा पुलिस को अगर जल्द से जल्द कही पहुंचना हो तो कस्बे की तंग गलियों से अपनी गाड़ी निकालने में ही 10 मिनट के करीब का समय लग जाता है। तब कही जाकर पुलिस कस्बे से बाहर अपने वाहन को निकाल पाती है। सूत्रों की मानें तो वरिष्ठ अधिकारी भी कल्याणपुरा थाने पर शायद इसलिए नही आते क्योंकि उन्हें भी अपने वाहन से मेन रोड से थाने तक पहुंचने में इतना ही समय लगता है। अक्सर अधिकारी बायपास से होते हुए निकलते है। मगर कस्बे के अंदर नही आते है। पूर्व में थाने के लिये ओर भी दो जगहों का चयन किया गया था एक तो बायपास के करीब ओर दूसरा कल्याणपुरा कस्बे से दूर पेटलावद रोड पर पर पूर्व में थाने को बनाने के लिये पुनैईयमाता की डूंगरी पर जगह का चयन किया था और जगह भी अलॉट की गई थी फिर अचानक पूर्व के अधिकारियों ने उस जगह का भ्रमण कर सहमति भी दी गई थी, फिर अभी कुछ समय पूर्व निर्माण के लिये पुराने थाने के परिसर को ही नए। थाना भवन के निर्माण के लिये चिन्हित कर इंजीनियरों ने वहां के लिए नव निर्माण को मंजूरी देकर विभाग ने फाइल आगे प्रेषित कर दी जल्द ही परमिशन भी मिल जाएगी। मगर ग्रमीणों का कहना था कि अगर थाना पूर्व में से की एक स्थान पर बन जाये तो बहुत अच्छा रहेगा। क्योंकि वह जगह कस्बे से लगी होने के साथ साथ नए बायपास से लगी हुई है। आवागमन में आसानी भी रहेगी और कल्याणपुरा पुलिस अकसर जब बड़े वाहन दुर्घटना का शिकार होते है तो उन्हें कस्बे में लाने में परेशानी होती है तो मजबूरी में उन्हें बड़े वाहनो घटना स्थल पर या पेट्रोल पम्प पर रखना पड़ते है जिससे उक्त दुर्घनाग्रस्त वाहनों के साथसुरक्षा की दृष्टि से अनिष्ठ की आशंका भी बनी रहती है। कल्याणपुरा पुलिस को किसी भी घटनास्थल तक पहुंचने में गलियों से निकलने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है हर बार उससे भी निजात मिल जाएगी। वही ग्रमीणों का कहना है कि नवागत वरिष्ठ अधिकारी पुलिसअधीक्षक महोदय कल्याणपुरा आकर एक बार पूर्व में जो जमीन थाना परिसर बनाने के लिये देखी गई थी उस पर पुन: विचार कर निर्माण को स्वीकृति दे तो अच्छा रहेगा। क्योकि पूर्व में जो जगह चयनित की गई थी। वहीं पर ओर भी सरकारी भवन बने हुए है। मॉडल स्कूल के साथ साथ कन्या छात्रावास भवन भी संचालित हो रहे है। वही झाबुआ के कलेक्टेट कार्यालय में भवन निर्माण की फाइल जो कि लगभग 3 माह से स्वीकृति के लिये घूम रही है मगर अभी भी कलेक्टर तक नही पहुंच पाई है जिससे कार्य पेंडिंग पड़ा है। जैसे ही जिलाधीश स्वीकृत कर देंगे निर्माण चालू हो जाएगा ओर कल्याणपुरा को नया थाना भवन मिल जाएगा। Post navigation झाबुआ जिले में 10 कोरोना वायरस के मरीज मिले झाबुआ जिले में एक बार फिर निकले 12 कोरोना संक्रमित, 11 नए मामले तो एक रिपोर्ट फिर पॉजिटिव