झाबुआ जनपद की दो ग्राम पंचायत कल्याणपुरा एवं पिटोल के सरपंच को उत्कृष्ट कार्य हेतु भोपाल में सम्मानित किया गया। 27 जून को भोपाल में पंचायत राज मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में आयोजित पंचायत राज मंत्रियों के सम्मेलन में भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं मंत्री ग्रामीण विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल गोपाल भार्गव के मुख्य आतिथ्य मेें जनपद पंचायत झाबुआ की ग्राम पंचायत कल्याणपुरा के सरपंच शंकरसिंह हटीला एवं श्री काना गुण्डिया संरपच ग्राम पंचायत पिटोल बडी का सम्मान किया गया। सरपंचों द्वारा ग्राम पंचायत की स्वकराधान मद, स्वच्छ भारत मिशन में कचरा प्रबंधन, शौचालय निर्माण, माही परियोजना से ग्राम पंचायत की पेयजल पाइपलाइन को कंवर्ड कर पेयजल की समुचित व्यवस्था जैसे उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। Post navigation अगर आप ट्रेन में यात्रा करते हैं तो 1 जुलाई से होने वाले बदलावों के बारे में यह खबर जरूर पढ़े पुलिस कप्तान दुरस्थ अंचल बोचका में आज लेंगे खाटला बैठक