गगन पंचाल, कल्याणपुरा लॉक डाउन खुलने के बाद आज अचानक झाबुआ अनुविभागीय अधिकारी सुरेश कनेश व तहसीलदार प्रवीण अहोरिया,औचक निरीक्षण पर पहुँचे कल्याणपुराएवं कल्याणपुरा थाना प्रभारी के एल डांगी अपने पूरे पुलिस बल के उक्त अधिकारियों के साथ नगर भ्रमण पर निकले एव नियमानुसार जो दुकाने खुली थी उन्हें देखा और व्यपारियो को समझाईस देते हुए कहा कि आप अपनी दुकानों के आगे गोल घेरा बनाए और सोशलडिशटेन्स बनाते हुए अपना व्यापार करे वहीँ कुछ दुकाने जो की अभी नियमानुसार नही खुलना थी उन दुकानदारों को समझाईस देकर बन्द करवाया गया श्री कनेश द्वारा ओर साथ ही कहा कि अगर आप लोग नियमो का पालन नही करेंगे तो अगली बार कार्यवाही की जाएगी वही गुजरी बाजार में बिना मास्क पहने निकलने वाले लोगो पर दण्डात्मक कार्यवाही भी की गई Post navigation कल्याणपुरा में वर्षो से अपनी सेवाएं दे रहे कम्पाउंडर प्रवीण कुमार सैमुअल का दुःखद निधन; पूरे अंचल में शौक गांव में सरेआम गाय काट रहे 6 आरोपी पुलिस को देखकर भागे