अलीराजपुर। जिले में खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा गत दिनों आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए पाए गए वाहनों के विरूद्ध 8 प्रकरण दर्ज किए गए थे। कलेक्टर वर्मा ने समस्त 8 प्रकरणों में खनिज का बाजार मूल्य का दस गुना कुल 1 लाख 32 हजार रूपए का जुर्माना ठोंका है। प्राप्त जानकारी अनुसार कलेक्टर ने समरत पिता किशन, सुरेश पिता भंगड़िया एवं अर्जून पिता मस्तान, राधु पिता धुरसिंह, लालसिंह पिता गुलाबसिंह, संजय पिता प्रेमसिंह, इड्डू एवं सुरेश पिता बिबयड़ के विरूद्ध अवैध रूप से रेत परिवहन करने के कारण 08 प्रकरणों में 16 हजार 500 रूपए का जुर्माना लगाया है। Post navigation गुजरात बाड॔र से पकडी गयी 10 लाख की अवैध शराब कपडो की क्वालिटी जांच जांचकर की चोरी